समस्तीपुर/ताजपुर :- जिले के ताजपुर बाजार स्थित नीम चौक के पास शनिवार शाम शादी समारोह का भोज बन रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से घर के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के कारण घर में रखा कुछ सामान आदि जलकर नष्ट हो गया। बाद में अग्निशमन के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार मो. मंजूर के घर में रविवार को बेटी की शादी होनी थी। आज मटकोर का कार्यक्रम था और इसको लेकर बावर्ची खाना बना रहे थे। इसी बीच गैस सिलेंडर में अचानक आग गई। जिससे घर के अंदर लोगों के बीच कोहराम मच गया।
घर के अंदर लोगों की चीख-पुकार होने लगी। लोग बचाओ-बचाओ का हल्ला करने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से घर के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया। घटनास्थल मुख्य बाजार में होने के कारण सड़क पर भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि इस घटना में किसी को कुछ भी नहीं हुआ। लेकिन कुछ सामानों की क्षति पहुंची है।
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…