Samastipur

ताजपुर में शादी समारोह के दौरान बन रहा था भोज, इसी दौरान गैस सिलेंडर में लगी भयंकर आ’ग तो मच गई अफरा-तफरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- जिले के ताजपुर बाजार स्थित नीम चौक के पास शनिवार शाम शादी समारोह का भोज बन रहा था। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि स्थानीय लोगों के सहयोग से घर के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के कारण घर में रखा कुछ सामान आदि जलकर नष्ट हो गया। बाद में अग्निशमन के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार मो. मंजूर के घर में रविवार को बेटी की शादी होनी थी। आज मटकोर का कार्यक्रम था और इसको लेकर बावर्ची खाना बना रहे थे। इसी बीच गैस सिलेंडर में अचानक आग गई। जिससे घर के अंदर लोगों के बीच कोहराम मच गया।

घर के अंदर लोगों की चीख-पुकार होने लगी। लोग बचाओ-बचाओ का हल्ला करने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से घर के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकल लिया गया। घटनास्थल मुख्य बाजार में होने के कारण सड़क पर भी अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि इस घटना में किसी को कुछ भी नहीं हुआ। लेकिन कुछ सामानों की क्षति पहुंची है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

19 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

22 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

22 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago