Samastipur

समस्तीपुर: वाहन चेकिंग के दौरान देसी कट्टा के साथ दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत गलगल चौक के पास से पुलिस ने दो बदमाशों को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोसड़ा थाना के सिंहपुर शाहपुर निवासी रामविलास महतो के पुत्र मनीष कुमार महतो एवं रोसड़ा थाना के मलिकाना निवासी और स्व. रामचंद्र शर्मा के पुत्र राजू शर्मा के रूप में हुई है।

उन दोनों को सोमवार की अहले सुबह गश्ती के दौरान पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया गया कि वे दोनों समस्तीपुर से शिवाजीनगर आ रहे थे। गश्ती टीम के द्वारा उन्हें वाहन चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर मनीष महतो के कमर से देसी कट्टा बरामद हुआ। उन्हें हथौड़ी थाना कांड संख्या 120/22 कर रोसड़ा जेल भेज दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को लेकर तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू

समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…

36 मिनट ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में फैमिली प्लानिंग मेला का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ, परिवार नियोजन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…

4 घंटे ago

डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में प्लेसमेंट का नया रिकॉर्ड, 16 छात्रों का सुधा फेडरेशन में चयन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…

4 घंटे ago

बिहार: बिना गैस दिए ही भेज दिया डिलीवरी सक्सेसफुल का मैसेज, डिलीवरी बॉय पर हुई FIR

पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

6 घंटे ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

7 घंटे ago