Bihar

बिहार में आसमानी आफत का कहर, वज्रपात से 16 की मौ’त; एक दर्जन लोग झुलसे

कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में सोमवार दोपहर में ठनका की चपेट में आने से डेढ़ दर्जन के करीब लोगों की जानें चली गयीं। वहीं बच्चे समेत एक दर्जन लोग झुलस गए। मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। अररिया में चार, सुपौल में तीन, पूर्णिया में तीन, सहरसा में दो, जमुई में दो और बांका में दो युवकों की मौत हुई है।

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सिमरिया पंचायत में घास काटने के दौरान ठनका की चपेट में आयी राधा देवी (40) की जख्मी हो गयी। बरहकुरुवा पंचायत में नहर में मछली मार रहे मिराज (15) भी ठनका की जद में आ गया। दोनों घायलों ने अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पिपरा थाना क्षेत्र की दीनापट्टी पंचायत में आम बगीचा में अमेरिका देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं सहरसा में ननिहाल आयी गुड़िया कुमारी (18) भी चपेट में आ गयी। वह सिमरी बख्तियारपुर के घोघसम की रहने वाली थी। जबकि धनुपरा में युवक विद्यानंद साह (40) की जान चली गयी।

अररिया में एक ही पंचायत भरगामा में तीन लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में गुलसबा (8), तबरेज (60) व मजेबूल (30) शामिल हैं। जबकि रानीगंज की कुपाड़ी पंचायत में एक 70 वर्षीया वृद्धा छिदो खातून की जान चली गई। वहीं दो बच्चे समेत तीन लोग झुलस गए। पूर्णिया जिले में तीन मौतें हुई हैं। बनमनखी में वकील मंडल (28) की मौत हो गयी जबकि पांच बच्चे झुलस गए। वहीं श्रीनगर में छोटू कुमार (19) और सरसी में केवल कुमार (12) की मौत हो गयी।

बांका में जोरदार बारिश के बीच हुए वज्रपात से दो लोगों की मौत हो गई। घटना बांका थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में एवं बेलहर थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव में घटी। मृतक में बांका के बिशनपुर निवासी बुधों पासवान(35) एवं बेलहर के तिलकपुर निवासी राजू कुमार(42) शामिल हैं। वहीं जमुई के खेरा में धान खेत में पटवन कर रहे केशो यादव (50) और अलखपुरा गांव में घर के बाहर बने शौचालय में जा रहे सिंटू कुमार (16) चपेट में आ गए। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

कहां कितनी मौत

पूर्णिया में तीन की जान चली गयी और पांच बच्चे झुलस गए

अररिया में महिला व बच्चा समेत चार की मौत, तीन झुलसे

सुपौल में दो महिलाएं समेत तीन की गई जान

सहरसा में एक लड़की और एक युवक की हुई मौत

बांका में चपेट में आने से दो युवकों की गयी जान

जमुई में एक अधेड़ और एक किशोर की गय जान

Avinash Roy

Recent Posts

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

10 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

3 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

3 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

6 घंटे ago