Samastipur

समस्तीपुर: इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को ले तैयारी का DM ने लिया जायजा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/सरायरंजन :- नरघोघी में नवनिर्मित इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर डीएम योगेंद्र सिंह एवं एसपी हृदयकांत ने बुधवार शाम निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में लगे अभियंताओं एवं संवेदकों को भवन निर्माण का ससमय पूरा करने का आदेश दिया।

इंजीनियरिंग कॉलेज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मियों को कहा कि कॉलेज का उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा। इसलिए उद्घाटन से पूर्व कॉलेज में सारी सुविधाएं उपलब्ध हो जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन को ले बनने वाले हेलीपैड का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को इस संबंध में कई निर्देश दिए। इसके बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के उद्घाटन को लेकर कॉलेज के सभा कक्ष में जिले एवं प्रखंड के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की। जिसमें उद्घाटन समारोह की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

मौके पर एसपी ह्रदयकांत, एडीएम अजय कुमार तिवारी, भू-अर्जन पदाधिकारी अरविंद कुमार झा, जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार, एसी कन्हैया कुमार, सदर एसडीओ रवीन्द्र कुमार दिवाकर, बीडीओ नीतू प्रियदर्शनी गुप्ता, सीओ पंकज कुमार झा, बीएओ संजय कुमार, बीपीएम अरविंद कुमार राय, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी संतोष कुमार, मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार,

सरायरंजन थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल, इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सीबी महतो, प्रो. फैज अहमद, प्रो. अंकित कुमार सिंह, प्रो. सुधीर कुमार ठाकुर, वैद्यनाथ ठाकुर, विमल किशोर ठाकुर, सुनील कुमार ठाकुर, ऋषभ कुमार, विशाल कुमार, दुर्गेश ठाकुर, चंदन कुमार, अनिल कुमार साह, सुजीत कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

7 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

7 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

7 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

8 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

10 घंटे ago