Bihar

बिहार के विधायकों को मेडिकल चेकअप के लिए 2 हजार की बजाय अब मिलेंगे 20 हजार, 30 हजार यूनिट बिजली भी फ्री

विधायकों और पूर्व विधायकों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाएं और बढ़ेंगी। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के कक्ष में बुधवार को हुई उच्च स्तरीय बैठक में एक प्रस्ताव यह भी आया कि विधायकों-पूर्व विधायकों को हेल्थ चेक अप की राशि दो हजार रुपये से बढ़ा कर 20 हजार कर दिया जाए। फिलहाल यह सुविधा 40 पार के विधायकों को देने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे।

मेडिकल बिल की प्रक्रिया को बनाएं सरल 

चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेडिकल बिल से संबंधित प्रक्रिया को सरल बनाएं। बैठक में मौजूद स्वास्थ्य सचिव के सेंथिल कुमार ने कहा कि विभाग की ओर से पटना मेडिकल कालेज अस्पताल एवं सिविल सर्जन को पत्र दिया गया है। कहा गया है कि विधायकों-पूर्व विधायकों के मेडिकल बिल का निबटारा सात दिनों के अंदर कर दें। राज्य के बाहर के अस्पतालों मे चिकित्सा के लिए प्राध्यापक की अनुशंसा अनिवार्य है।

बिल भुगतान की प्रक्रिया में होगा संशोधन

प्राध्यापकों की कमी के कारण अनुशंसा मिलने में देरी होती है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्राध्यापक या समकक्ष पदाधिकारी की अनुशंसा को अनुमान्य करने से संबंधित प्रविधान में संशोधन किया जाएगा। बैठक में निर्णय यह लिया गया कि अब सदस्यों-पूर्व सदस्यों के मेडिकल बिल विधान सभा से जांच के लिए सीधे पीएमसीएच या सिविल सर्जन के यहां भेजा जाएगा इसके बाद वहां से आंतरिक वित्तीय सलाहकार के माध्यम से भुगतान के लिए बिल विधान सभा आएगा ।

विधायकों-विधान पार्षदों को 30 हजार यूनिट बिजली मुफ्त

गौरतलब है कि इससे पहले सरकार ने विधायक और विधान पार्षदों के लिए एक वर्ष में 30 हजार यूनिट फ्री बिजली की व्‍यवस्‍था कर दी है। सीएम नीतीश कुमार की अध्‍यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब तक एक वर्ष में 24 हजार यूनिट फ्री बिजली के उपभोग की व्‍यवस्‍था थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

7 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

10 घंटे ago