Bihar

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कुछ लोगों ने मंत्री और अधिकारियों का नाम लेकर गैस सिलेंडर हासिल करने की कोशिश की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि एक शख्स ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और पटना सदर एसडीएम के नाम का इस्तेमाल कर इंडेन गैस एजेंसी से सिलेंडर उठवा लिया.

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और तुरंत जांच शुरू कर दी गई. जानकारी के अनुसार संबंधित इंडेन गैस एजेंसी के संचालक सत्या से अधिकारियों ने पूछताछ की. पूछताछ में एजेंसी संचालक ने बताया कि एक व्यक्ति ने खुद को बड़े अधिकारियों से जुड़ा बताते हुए गैस सिलेंडर की मांग की थी.

15 सिलेंडरों की हुई थी मांग

बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति ने पहले 15 सिलेंडर की मांग की थी, लेकिन बड़े नाम सामने आने के बावजूद एजेंसी ने एहतियात के तौर पर केवल 4 सिलेंडर ही उपलब्ध कराए. बाद में जब यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया तो जांच में सामने आया कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और एसडीएम का उस व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है और उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया गया था. प्रशासनिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि एजेंसी संचालक को धोखे में रखकर गैस सिलेंडर उठाया गया था. मामले के सामने आते ही प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है और अब कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है.

FIR दर्ज करने की चल रही तैयारी

सूत्रों के अनुसार इस मामले में एजेंसी संचालक और डिप्टी सीएम और एसडीएम का नाम इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह से बड़े अधिकारियों का नाम लेकर किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को अंजाम न दिया जा सके. फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गैस उठाव के पीछे कौन लोग शामिल थे और इसका असली उद्देश्य क्या था.

सम्राट चौधरी के कार्यालय ने क्या कहा?

पटना में एलपीजी सिलेंडर को लेकर सामने आए मामले पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यालय ने सफाई दी है. उपमुख्यमंत्री के आप्त सचिव शैलेंद्र ओझा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री कार्यालय से गैस सिलेंडर मंगाने की बात पूरी तरह बेबुनियाद और भ्रामक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उपमुख्यमंत्री कार्यालय में एसडीओ का कोई पद ही नहीं है, इसलिए लगाए जा रहे आरोप तथ्यहीन हैं. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाई जाएगी और अफवाह फैलाने या बड़े नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

1 घंटा ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

6 घंटे ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

16 घंटे ago