समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियारपुर गांव में बदमाशों ने बाइक सवार दो युवक को गोली मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।
मृतक की पहचान शिवनंदनपुर गांव के रंजीत चौधरी के रूप में हुई है। जबकि जख्मी युवक गोपालपुर गांव का सुनील पासवान बताया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रंजीत और सुनील एक बाइक दुर्घटना को लेकर हुए विवाद सलटाने देर शाम मनियारपुर गए थे। वहां पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने दोनों को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
रंजीत को तीन -चार गोली लगी है जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि सुनील भी गोली लगने से घायल हो गया। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने घायल सुनील को सदर अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। उसके गले में गोली फंसी हुई है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले पर पुलिस के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…