Samastipur

होली मिशन हाई-स्कूल में जिला-स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में शनिवार को बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण, परिवहन विभाग AIIMS, पटना के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निदेशिका विभा देवी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप-प्रज्वलित कर किया। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. के. अहमद ने मुख्य अतिथि संकल्प ज्योति के सचिव सह सड़क सुरक्षा जागरूकता के विशेषज्ञ संसाधक संतोष कुमार और श्रवण कुमार को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मौके पर सड़क सुरक्षा जागरूकता के विशेषज्ञ संतोष कुमार ने भाषण, टेलीविजन विडियो, पोस्टर और नुक्कर नाटक (निर्माण कला मंच) के माध्यम से विद्यालय के छात्र- छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया।

इस दौरान उन्होंने सड़‌क दुर्घटना में अच्छा मददगार बन कर घायलों की मदद करने की भी सलाह दी। मौके पर सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जिसमें कक्षा आठवीं से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के विजेता प्रथम खुशबू आजमी, द्वितीय प्रियांषु राज और तृतीय दिपाली वर्मा को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार भी दिया गया। जागरुकता कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राएँ, शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक ए. के. वर्मा, तरूणेश कुमार झा, आशीष गौरव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

11 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

11 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

22 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

1 दिन ago