National

चंडीगढ़: हॉस्‍टल में 60 छात्राओं का नहाते वक्‍त वीडियो बनाने वाली आरोपी छात्रा गिरफ्तार, FIR दर्ज

चंडीगढ़ के एक निजी यूनिवर्सिटी के गर्ल्‍स हॉस्‍टल में 60 छात्राओं का उस समय वीडियो बनाया गया, जब वे नहा रही थीं. उसके बाद इस वीडियो को वायरल कर दिया गया. अब इस बेहद ही गंभीर मामले में मुख्‍य आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. वीडियों के वायरल होने के बाद 8 छात्राओं द्वारा जान देने की कोशिश करने की बात सामने आई थी, जिसका पुलिस ने खंडन किया है. पुलिस का कहना है कि किसी भी छात्रा ने सुसाइड करने का प्रयास नहीं किया था. इस बीच, एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी छात्रा को छात्राओं और हॉस्‍टल की प्रतिनिधि द्वारा लताड़ लगाते हुए देखा जा सकता है. आरोपी छात्रा से बार-बार यह सवाल पूछा जा रहा है कि उसने ऐसा क्‍यों और किसके कहने पर किया?

न्‍यूज एजेंसी ANI ने मोहाली के SSP के हवाले से बताया है कि 6 छात्राओं का वीडियो बनाने के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है. वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी छात्रा को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. इस घटना से जुड़ी एक भी मौत की खबर सामने नहीं आई है. मेडिकल रिकॉर्ड के अनुसार, आत्‍महत्‍या की कोशिश भी नहीं की गई है.’ बता दें कि पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में शनिवार आधी रात को उस वक्त बखेड़ा होने लगा, जब एक छात्रा ने यहां पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते वक्त वीडियो बना लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया गया.

एक और वीडियो आया सामने

निजी विश्‍वविद्यालय से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. इसमें एक महिला और अन्‍य छात्राओं द्वारा वीडियो बनाने वाली छात्रा को लताड़ लगाते हुए देखा जा सकता है. एक महिला और छात्राओं ने जब आरोपी छात्रा को रंगे हाथ पकड़ा तो उसे जमकर खरी-खोटी सुनाई गई. इस कांड को लेकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल भी हुआ है.

रंगे हाथ पकड़ी गई आरोपी छात्रा

दरअसल, चंड़ीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्‍टल में लड़कियों का बाथरूम के अंदर से वीडियो बनाते हुए एक छात्रा को रंगे हाथों पकड़ा गया. इस घटनाक्रम का एक वीडियो यूनिवर्सिटी के ही एक स्टूडेंट ने सोशल साइट पर पोस्ट कर दिया. आरोपी छात्रा पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किसी को भेजने का आरोप है. इस मामले के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने शनिवार रात को जबरदस्त हंगामा किया. यूनिवर्सिटी की एक छात्रा द्वारा आत्महत्या के प्रयास की बात कही जा रही थी, लेकिन पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसे खारिज कर दिया है. प्रबंधन का कहना है कि हंगामे के दौरान एक छात्रा बेहोश हो गई थी, जिसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago