समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurSamastipur Sadar

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात अधेड़ को मारपीट कर जख्मी अवस्था में गड्ढे में फेंका, गंभीर हालत में रेफर

advertisement krishna hospital 2

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अजना पंचायत स्थित मंजिल मुबारक चौक के समीप गड्ढे में एक अज्ञात अधेड़ को कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर फेंक दिया। अज्ञात जख्मी की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई गई है। गांव के ही शिक्षक मो. बाबर ने 102 नंबर पर फोन कर घटना की जानकारी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके ठाकुर को दी।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस भेजकर गंभीर रुप से जख्मी अधेड़ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्याणपुर में प्राथमिक उपचार कराकर जख्मी की स्थिति को गंभीर देखते हुए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मामले को स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गई है।

IMG 20220211 221512 618

IMG 20220215 WA0068

IMG 20210821 WA0008

IMG 20211012 WA0017

IMG 20211024 WA0080

IMG 20210719 233202

IMG 20220331 WA0074

Advertise your business with samastipur town