Railway

समस्तीपुर से गुजरने वाली हरिहरनाथ एक्सप्रेस रद्द, स्वतंत्रता सेनानी व बरौनी-ग्वालियर के रूट में भी किया गया बदलाव

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स फाउण्डेशन निर्माण के लिए ब्लाॅक दिये जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जायेगा. बरौनी से 25 फरवरी से 13 अप्रैल तक खुलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर मेल निर्धारित मार्ग मल्हौर-लखनऊ -मानकनगर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मल्हौर-ऐशबाग-मानकनगर के रास्ते चलाई जायेगा. इस गाड़ी का ठहराव लखनऊ के स्थान पर ऐशबाग में दिया जायेगा.

हरिहरनाथ एक्सप्रेस रद्द :

14524 अम्बाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 4 मार्च तक रद्द, 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस 6 मार्च तक रद्द रहेगा. ऐसे में यात्रियों को परेशानी हो सकती है.

परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें :

27 फरवरी को नई दिल्ली से खुलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस कानपुर-लखनऊ-बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी. 28 फरवरी को आनंद विहार से खुलने वाली l12488 आनंद विहार-जोगबनी सीमांचल एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-डीडीयू के रास्ते चलाई जायेगी. 27,28 फरवरी को लोकमान्य तिलक से खुलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस इटारसी-बीना-वीरागना लक्ष्मीबाई (झांसी)-कानपुर- लखनऊ-वाराणसी के रास्ते चलाई जाएगी.

27 फरवरी को जयनगर से खुलने वाली 12561 जयनगर-नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस छपरा-गोरखपुर-बाराबंकी-लखनऊ-कानपुर के रास्ते चलाई जायेगी. 27,28 फरवरी को जयनगर से खुलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस वाराणसी-लखनऊ-कानपुर-वीरागना लक्ष्मीबाई (झांसी)- बीना-इटारसी के रास्ते चलाई जायेगी.

जगदंबा हॉल्ट पर दिया गया मेमू का ठहराव :

समस्तीपुर मंडल के मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर दरभंगा और हरनगर के मध्य चलने वाली 2 जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेनों का 1 मार्च से अस्थायी ठहराव दिया गया है. दो जोड़ी डेमू पैसेंजर ट्रेन 75291/75280 एवं 75293/75294 दरभंगा-हरनगर-दरभंगा डेमू पैसेंजर का समस्तीपुर मंडल के मां जगदंबा नवादा हाल्ट पर महाशिवरात्रि मेला एवं होली के अवसर पर 1 अप्रैल तक 1 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया जा रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

1 घंटा ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

3 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

4 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

6 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

6 घंटे ago