Railway

अंतिम अमृत स्नान को लेकर समस्तीपुर मंडल से तीन कुंभ स्पेशल ट्रेन रवाना, नेपाल से भी पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को लेकर मंडल द्वारा सोमवार को तीन विशेष कुंभ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया गया। पहली कुंभ स्पेशल ट्रेन जयनगर से शाम 4 बजे खुली जो मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर के रास्ते रवाना हुई। वहीं दूसरी कुंभ स्पेशल ट्रेन रक्सौल से शाम पांच बजे सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर के रास्ते चली। वहीं तीसरी कुंभ स्पेशल ट्रेन जयनगर से ही शाम 6 बजे मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर के रास्ते चलायी गयी।

बता दें कि नेपाल से लगातार लोग महाकुंभ स्नान के लिये पहुंच रहे हैं। नेपाल में महाकुंभ में स्नान करने को लेकर काफी उल्लास भरा माहौल है। पड़ोसी देश नेपाल से काफी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रतिदिन जा रहे हैं। समस्तीपुर रेल मंडल को इनकी भीड़ को देखते हुए प्रतिदिन कुंभ स्पेशल ट्रेन चलानी पड़ रही है। सोमवार को भी जयनगर से दो कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया गया। डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने बताया कि हर घंटे वह खुद मोनिटरिंग कर रहे हैं कि कितने श्रद्धालु आ रहे हैं। नेपाल के श्रद्धालुओं में उत्साह को देखते हुए सोमवार को जयनगर से दो कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। वहीं एक अन्य कुंभ स्पेशल ट्रेन सहरसा से चलायी गयी।

कुम्भ यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं :

समस्तीपुर मंडल द्वारा कुंभ यात्रियों के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन के लिए प्रमुख स्टेशनों पर हेल्पडेस्क स्थापित किए गए हैं। वहीं होल्डिंग एरिया में अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले गए हैं। वॉर रूम से एक-एक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पेयजल के लिए भी मंडल के द्वारा विशेष व्यवस्था की गयी है। इसके अलावे आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संदिग्धों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए प्रमुख स्टेशनों पर प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध करायी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

उजियारपुर से गुजरने वाले रक्सौल-हल्दिया ग्रीन फील्ड सिक्स-लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की कवायद शुरू

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…

36 मिनट ago

बिहार: जेल गया, अब नौकरी से भी बर्खास्त; 5 साल पहले 11 हजार घूस लेते धराया था दरोगा

बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…

1 घंटा ago

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

10 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

11 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

14 घंटे ago