Bihar

पीएम के झूठ का पैमाना होता तो टूट कर चूर-चूर हो जाता, लालू यादव का मोदी पर हमला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर तंज किया। उन्होंने सोमवार को कहा कि पीएम के झूठ मापने का कोई पैमाना होता तो वह टूट कर चूर-चूर हो जाता। सोमवार को प्रधानमंत्री के बिहार से वापसी के बाद सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट के साथ ही लालू ने 57 सेकंड का वीडियो भी अपलोड किया। इसमें पीएम मोदी के भाषण के अंशों को झूठा बताया गया।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने इसके पूर्व एक अन्य पोस्ट में आरोप लगाया कि चुनावी साल है इसलिए लोगों को भ्रमित करने के लिए केंद्र की देशभर की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन अब दिखावटी रूप में बिहार से होगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की रैली से बिहार को कुछ नहीं मिलेगा, न ये देंगे। सिर्फ झूठ की बरसात होगी।

लालू के बेटे एवं बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी के पुराने भाषणों का यही वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा। तेजस्वी ने कहा कि पीएम की कथनी और करनी में भारी अंतर है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में किसान जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार समेत देशभर के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त की राशि के रूप में 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा रुपये की राशि जारी की। इसके अलावा उन्होंने बरौनी मिल्क प्लांट समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

4 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

4 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago