Politics

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर उनके व्यवहार और आचरण को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को टपोरी तक कह दिया। साथ ही अपनी बहन (प्रियंका गांधी) से सीखने की सलाह दी। दरअसल पूर्व नौकरशाहों और सैनिकों द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ लिखे गए एक खुले पत्र के संदर्भ में कंगना रनौत ने उनके व्यवहार की कड़ी आलोचना की और उसे संसद के गरिमामय माहौल के विपरीत बताया।

‘टपोरी’ जैसा व्यवहार

कंगना ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का व्यवहार संसद में एक ‘टपोरी’ जैसा होता है। उन्होंने कहा कि वह अक्सर लोगों को ‘ऐ, तू’ कहकर ‘तू-तड़ाक’ की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, जो उनके पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है। बीजेपी सांसद ने दावा किया कि राहुल गांधी के इस तरह के आचरण को देखकर महिलाओं को बहुत असहजता महसूस होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब कोई इंटरव्यू दे रहा होता है, तो वह पीछे से हूटिंग करते हैं या ‘आजा-आजा मेरे साथ’ जैसी टिप्पणियां करते हैं।

बहन प्रियंका गांधी से सीखने की नसीहत

राहुल गांधी पर निशाना साधने के साथ ही कंगना ने उनकी बहन (प्रियंका गांधी) के आचरण की जमकर तारीफ की। कंगना ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी बहन से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘उनका (प्रियंका गांधी का) आचरण और व्यवहार कितना अच्छा है, उनके एटीकेट्स (शिष्टाचार) बहुत अच्छे हैं।’ बयान के अंत में कंगना ने राहुल गांधी पर सीधा व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी खुद में ही एक शर्मिंदगी हैं।’

राहुल गांधी के खिलाफ खुला पत्र

कंगना रनौत का यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में 84 पूर्व नौकरशाहों, 116 पूर्व सैन्य अधिकारियों और कई पूर्व वकीलों ने मिलकर एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आचरण और उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों को लेकर चिंता व्यक्त की गई थी। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए कंगना ने इसी पत्र और राहुल गांधी की कार्यशैली को लेकर अपना यह कड़ा रुख स्पष्ट किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

57 मिनट ago

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

3 घंटे ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

5 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

8 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

10 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

11 घंटे ago