Politics

नीतीश की राजनीति और जेडीयू का पिंडदान करने गयाजी आ रहे प्रधानमंत्री मोदी : लालू यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी साल में एक बार फिर बिहार दौरा होने जा रहा है। पीएम मोदी शुक्रवार को गयाजी और बेगूसराय के दौरे पर रहेंगे। बोधगया के मगध विश्वविद्यालय परिसर में वे आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 15 मिनट के लिए वे बेगूसराय जिले में भी जाएंगे और औंटा-सिमरिया 6 लेन पुल का उद्घाटन करेंगे।

पीएम गयाजी से नई दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस और बुद्धिस्ट सर्किट ट्रेन को वर्चुअल हरी झंडी दिखाएंगे। बक्सर के चौसा में पावर प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बीते लगभग पौने 3 महीने में चौथा बिहार दौरा है। इससे पहले वे मोतिहारी, सीवान और बिक्रमगंज (रोहतास) में कार्यक्रम कर चुके हैं। पीएम शुक्रवार को कुल 11735 करडो़ रुपये की लागत की 6 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

इनमें बक्सर के चौसा में 660 मेगावाट क्षमता का थर्मल पावर प्लांट, मुंगेर में सीवरेज नेटवर्क और एसटीपी परियोजना, मुजफ्फरपुर में होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर, गंगा नदी पर बने सिमरिया 6 लेन पुल और बख्तियारपुर से मोकामा एनएच 31 फोरलेन कार्य और बिक्रमगंज- डुमरांव रोड का अपडेशन शामिल है। इनके अलावा पीएम मोदी 1257 करोड़ रुपये की लागत वालीं 8 परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें विभिन्न शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट और अन्य बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं शामिल हैं।

पीएम आवास के लाभार्थियों को चाबी सौंपेंगे मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी गयाजी में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 12,000 और प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के अंतर्गत 4,260 लाभार्थियों का गृह प्रवेश कराएंगे। प्रधानमंत्री की ओर से प्रतीकात्मक रूप से समारोह में कुछ लाभार्थियों को नए घरों की चाबियां सौंपी जाएगी। पीएम का सुबह साढ़े 10 बजे गयाजी एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

34 सेकंड ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

11 मिनट ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

24 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

14 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

15 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

15 घंटे ago