Politics

झारखंड में BJP को मिली हार तो बिहार में गदगद हुई RJD, उपचुनाव में हार के बावजदू हौसला बुलंद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट गए हैं. उन्होंने आगामी 15 दिसंबर से महिला संवाद यात्रा निकालने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री की इस यात्रा पर राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने तंज कसा है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड का चुनाव परिणाम बता रहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार जा रही है. हाल ही में झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पूरी ताकत झोंकने के बावजूद पार्टी पिछली बार की तुलना में कम सीटें जीत पाई है.

बिहार से जा रही NDA सरकार: RJD

राजद प्रवक्ता ने कहा, “अब नीतीश कुमार यात्रा पर क्या ही निकलेंगे. अब तो चुनावी वर्ष है. उन्होंने पिछले 20 वर्षों में जो यात्रा की, जिसमें उन्होंने जनता की गाढ़ी कमाई को लुटाया. उन्हें उसका हिसाब देना चाहिए. अब यह इस सरकार की अंतिम यात्रा है. झारखंड का चुनाव परिणाम बता रहा है कि बिहार में एनडीए की सरकार जा रही है.”

सीएम नीतीश करने जा रहे महिला संवाद यात्रा

15 दिसंबर से शुरू होने वाली CM नीतीश की इस यात्रा को ‘महिला संवाद यात्रा’ नाम दिया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को अपने पक्ष में करना है. बिहार सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में महिला वोटरों की अहम भूमिका होती है. हाल के महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों में महिलाओं ने भाजपा गठबंधन और हेमंत सोरेन की पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसी कारण नीतीश कुमार भी महिलाओं को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रहे हैं.

हमेशा से नीतीश कुमार के समर्थन में रही हैं महिला वोटर

महिलाएं हमेशा से नीतीश कुमार के समर्थन में रही हैं. इसके पीछे कई योजनाओं का योगदान है, जैसे स्कूल जाने वाली लड़कियों को मुफ्त साइकिल देने की योजना या स्नातक करने वाली बालिकाओं को 50 हजार रुपये की मदद देने की योजना. इन योजनाओं का नीतीश कुमार को काफी लाभ भी हुआ है. हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान के प्रभाव ने नीतीश कुमार को नुकसान पहुंचाया था. पार्टी ने राज्य में 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ 43 पर जीत हासिल हुई थी. ऐसे में नीतीश की इस यात्रा में महिलाओं से संवाद बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

उपचुनाव में हार के बावजूद हौसला बुलंद

बता दें कि 19 नवंबर को बिहार की चार सीटों बेलागंज, रामगढ़, तरारी और इमामगंज पर उपचुनाव हुआ था. जिसमें सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में जहां एनडीए गठबंधन को प्रचंड जीत मिली. वहीं, आरजेडी नीत महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा. विपक्षी गठबंधन इस उपचुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाया. सबसे बड़ी बात आरजेडी का गढ़ कहे जाने वाली तरारी सीट पर सीएम नीतीश का जादू चला और JDU की मनोरमा देवी ने जीत हासिल की.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

8 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

9 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

11 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

21 घंटे ago