Samastipur

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में जागरूकता रैली का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर रविवार को समस्तीपुर सदर अस्पताल और पिरामल स्वास्थ्य के संयुक्त प्रयास से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम “लेट्स फाइट AIDS: इक्वलिटी फॉर ऑल” (समानता के लिए संघर्ष) रखा गया है, जिसका उद्देश्य समाज में एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भेदभाव को समाप्त करना है। इस अवसर पर एएनएम स्कूल के छात्रों ने सदर अस्पताल से एक भव्य रैली निकाली, जो कलेक्ट्रेट ऑफिस से होते हुए बस स्टैंड तक पहुंची।

रैली के दौरान छात्रों ने एड्स से बचाव और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले नारे लगाए, जैसे: “एड्स को हराना है, जागरूकता फैलाना है!” “सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें!” रैली को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा, “एड्स से बचाव के लिए शिक्षा और जागरूकता ही सबसे प्रभावी उपाय हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में इस बीमारी का शिकार न हो।”

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. विशाल, डॉ. संतोष, पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि श्रीयश गुप्ता और आकाश उपस्थित थे। रैली के माध्यम से उन्होंने जनसाधारण को एड्स के कारणों, बचाव के तरीकों और निःशुल्क परामर्श सेवाओं के बारे में जानकारी दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एड्स जैसी गंभीर बीमारी के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना और यह संदेश देना था कि प्रत्येक व्यक्ति को समान रूप से स्वास्थ्य सेवाओं और जानकारी का अधिकार है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago