Politics

नालंदा, काराकाट, आरा में चुनाव में हुई यह गड़बड़ी; भाकपा माले का आरोप, चुनाव आयोग से की शिकायत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न हो गया। अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को हुई। टीवी चैलनों और सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल में बता दिया कि जादूई आंकड़ा टीम नरेंद्र मोदी के पास है। इस बीच चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतें भी सिर उठाने लगी हैं। भाकपा माले ने फॉर्म 17सी का मामला उठाया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि बिहार में लोकसभा चुनाव के दौरान ज्यादातर बूथों पर फार्म 17सी उपलब्ध नहीं कराया गया। पार्टी ने दिल्ली और पटना में चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की है। साथ ही 17सी सार्वजनिक करने की मांग की है।

दिल्ली में माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, केंद्रीय कमेटी सदस्य राजीव डिमरी ने शिकायत की। वहीं पटना में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पोलित ब्यूरो सदस्य संजय शर्मा और मीडिया प्रभारी कुमार परवेज ने ज्ञापन सौंपा। माले ने आरोप लगाया है कि सातवें चरण के चुनाव में पीठासीन अधिकारी की ओर से आरा, काराकाट व नालंदा लोकसभा क्षेत्र और अगिआंव (सु.) विधानसभा उपचुनाव में ज्यादातर बूथों पर 17सी फॉर्म उपलब्घ नहीं कराया गया। इन क्षेत्रों के उम्मीदवारों ने भी सम्बन्धित आरओ को पत्र लिखकर 17सी फॉर्म उपलब्ध कराने की मांग की है।

इधर सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों की बात करें तो नरेंद्र मोदी इतिहास बनाने जा रहे हैं। वे पंडित जवाहर लाल नेहरू के बात तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे नेता होंगे। बीजेपी ने चार सौ पार का दावा किया था। कई एजेंसियों ने एनडीए को चार सौ के करीब बताया है। अधिकांश सर्वे में एनडीए को 340 से 380 के बीच सीटें मिलने का दावा किया गया है। सबकी नजरें 4 जून पर टिकी हैं जब मतगणा होगी और असली आंकड़ें सामने आएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

5 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

6 घंटे ago

दुकानदार को चकमा देकर नकली आभूषण रखकर असली आभूषण चुराने वाली समस्तीपुर की दो महिलाएं गिरफ्तार

दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…

7 घंटे ago

जेल से बेल पर बाहर निकले JDU विधायक अनंत सिंह, चुनाव के दौरान हुए दुलारचंद यादव हत्याकांड में हुई थी गिरफ्तारी

मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर किडनी मरीजों के लिए बना जीवनदायिनी, राशन कार्डधारकों को मिलती है मुफ्त सेवा

समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…

18 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : वंदे भारत से स्लीपर टकराने के मामले में PWI सस्पेंड, एजेंसी कर्मियों पर कार्रवाई तेज

वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…

19 घंटे ago