लोकसभा चुनाव के दौरान राजनेताओं के बीच जमकर जुबानी जंग हो रही है। इसी कड़ी में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लोजपा रामविलास (प्रमुख) चिराग पासवान द्वारा खुद को मोदी का हनुमान बताए जाने पर तंज कसा है। तेजस्वी ने कहा कि चिराग पासवान के घर को मोदी ने तुड़वाया, फिर भी उनके हनुमान बनकर घूम रहे हैं। अब चिराग पासवान ने तेजस्वी के बयान पर पलटवार किया है। चिराग ने तेजस्वी को अपने उम्मीदवारों और प्रदेश की चिंता करने की सलाह दी है।
शुक्रवार को पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान चिराग ने कहा कि जितनी चिंता हमारी और हमारे प्रधानमंत्री की करते हैं, उसका 10 प्रतिशत चिंता भी अगर इन्होंने अपने प्रत्याशियों के लिए और अपने प्रदेश के लिए की होती है तो इनके काल को जंगलराज के नाम से नहीं जाना जाता। आज भी अगर अपने प्रत्याशियों की चिंता कर लेंगे तो संभवतः उनकी जमानत कम से कम बचा पाएंगे।
तेजस्वी यादव ने कहा था कि पीएम मोदी ने चिराग पासवान के साथ जो किया है, वह उन्हें याद नहीं है। पीएम ने उनके पिताजी की मूर्ति को फेंकवाया, उनके घर को खाली करवाया, उनकी पार्टी के जो सिंबल को छीनने का काम किया। घर में चाचा-भतीजे में लड़ाई लगवाई, फिर भी चिराग पासवान मोदी जी के हनुमान बने हुए हैं। कोई भी खुदगर्ज आदमी होता मोदी जी के साथ नहीं रहता।
समस्तीपुर : भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं आवास गणना) को सफलतापूर्वक…
समस्तीपुर : जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को सदर…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एक बार फिर छात्रों के प्लेसमेंट…
पटना के दीघा इलाके में रहने वाले एक उपभोक्ता ने शिकायत की कि उन्होंने इन्द्रपुरी…
समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…
समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…