Samastipur

प्रमंडलीय आयुक्त ने समस्तीपुर काॅलेज में डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर :- लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के चौथे चरण में 22-उजियारपुर एवं 23-समस्तीपुर (अ.जा.) लोकसभा संसदीय क्षेत्र में होने वाले निर्वाचन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. मनीष कुमार द्वारा समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर परिसर में बने वज्र गृह एंव डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में निर्वाची पदाधिकारी-सह जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, नगर आयुक्त के.डी. प्रौज्ज्वल, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, अपर समाहर्ता आपदा राजेश कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी बिनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, डीपीओ एसएसए मानवेंद्र कुमार राय सहित जिला प्रशासन के अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

निरीक्षण के क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त ने बारी-बारी से जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज परिसर में में बनाए गए पार्टी मिलान, ईवीएम डिस्पैच सेंटर का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने जिला स्तर पर गठित निर्वाचन के सभी कोषांगों को, मतदान केंद्र तक पहुंच रूट प्लान निर्धारित करने आदि सहित सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

वहीं आयुक्त द्वारा दोनों संसदीय क्षेत्र अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के ईवीएम मशीनों को व्यवस्थित ढंग से रखने, उसकी सुरक्षा, मतगणना हॉल सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वज्र गृह में ईवीएम रख रखाव एंव उसके सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

16 और 17 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, छूटे मतदाताओं के जुड़ेंगे नाम

समस्तीपुर : विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद भी मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं…

13 मिनट ago

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

9 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

9 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

10 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

11 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

23 घंटे ago