Bihar

भोज के बहाने नीतीश कुमार का शक्ति परीक्षण, मंत्री के घर जेडीयू विधायकों का लगा जमावड़ा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जेडीयू के विधायकों को पटना बुला लिया है। मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर शनिवार को भोज आयोजित किया गया है। इस बहाने नीतीश अपना शक्ति परीक्षण करने जा रहे हैं। आरजेडी के खेला होगा के दावे के बीच नीतीश ने विधायकों को एकजुट रखने की कवायद शुरू की है। मंत्री श्रवण कुमार के पटना स्थित आवास पर जेडीयू विधायकों का जुटना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। रविवार को जेडीयू विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है।

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार का 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में बहुमत परीक्षण होगा। विपक्षी पार्टी आरजेडी के नेता खेला होने का दावा कर रहे हैं। इससे जेडीयू सतर्क हो गई है। पार्टी ने यह आरोप भी लगाया कि उनके विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है। मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार को कहा कि जेडीयू विधायकों को फोन आ रहे हैं, उनसे मिलने के लिए ठेकेदार जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि जेडीयू के सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी नेतृत्व के संपर्क में हैं।

जेडीयू ने अपने सभी विधायकों को शनिवार को पटना बुला लिया। दोपहर में मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर भोज रखा गया है। इसमें विधायकों का जुटना शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि 35 से ज्यादा विधायक मंत्री के आवास पर पहुंच गए हैं। कुछ विधायक बाहर हैं, वे भी शाम तक पहुंच सकते हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा में जेडीयू के 45 विधायक हैं। अगर कोई विधायक भोज में नहीं आता है तो उनसे संपर्क किया जाएगा। क्योंकि बहुमत परीक्षण के दौरान नीतीश की पार्टी कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार सुबह गांधी मैदान में लगे राज्य स्तरीय कृषि यांत्रिकरण मेले में पहुंचे। उनके साथ बीजेपी नेता एवं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। मेले के निरीक्षण के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से बातचीत नहीं की और सीधे मंत्री श्रवण कुमार के आवास की ओर निकल गए।

जेडीयू विधायक दल की बैठक कल

वहीं, जेडीयू ने रविवार को विधायक दल की बैठक भी बुलाई है। फ्लोर टेस्ट से पहले पार्टी अपने विधायकों के साथ चर्चा करेगी। यह बैठक पटना स्थित शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के आवास पर होगी। इसकी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अध्यक्षता करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

8 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

8 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

10 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

21 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago