Politics

मांझी पर भड़के विजय चौधरी; नीतीश-लालू मीटिंग पर भ्रम न फैलाएं, लोकसभा की 17 सीट से कम नहीं लेंगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के मुलाकात को लेकर बिहार की राजनीति में मचे बवाल पर जेडीयू के मंत्री विजय चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। महागठबंधन में सब कुछ ठीक है और सभी दल एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। नीतीश सरकार के मंत्री ने लोकसभा चुनाव 2024 में 17 सीटों पर अपनी दावेदारी बरकरार रखा। उन्होंने दोहराया है कि हमारा गठबंधन राजद से है। कांग्रेस और वाम दलों का अलायंस RJD के साथ है।

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए विजय चौधरी ने कहा कि आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दोनों अगर मुख्यमंत्री से मुलाकात करते तो इसमें तो कुछ भी अस्वाभाविक नहीं है। हम लोग देख रहे हैं कि महागठबंधन की सरकार अच्छे से मजबूती के साथ चल रही है और हमारे बीच कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। कुछ लोग बयान दे रहे हैं जिसे आपस में जोड़कर भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। यह बेवजह किया जा रहा है जबकि इसका कोई कारण भी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि सरकार में पूरा सामंजस्य है और अंदर में कोई विवाद या तकरार नहीं है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम अपने बयान में नहीं लिया।

दरअसल लालू नीतीश मुलाकात के ठीक बार बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी मीडिया के कैमरे पर आए। उन्होंने दावा कर दिया कि नीतीश कुमार बड़ा खेला करने वाले हैं जिसकी भनक लालू यादव को लग गई है। पिता पुत्र दोनों नीतीश कुमार को मनाने गए हैं। इधर अशोक चौधरी ने पार्टी ऑफिस में केंद्रीय मंत्री अमित शाह के प्रति नरमी का रुख दियाया। उसके बाद मांझी समेत कई अन्य लोग भी बोलने लगे।

लोकसभा चुनाव 2024 में सीट शेयरिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि जदयू का एलाइंस राजद के नेतृत्व में पूर्व से चले आ रहे गठबंधन के साथ हुआ था जिसमें राजद कांग्रेस और वामपंथी शामिल हैं हमारा 17 सीटों पर डिमांड कभी भी काम है क्योंकि 16 सीटों पर हमारे सांसद हैं उन्होंने कहा कि पहले राजद के साथ कांग्रेस शर्मा पंथी दलों की बैठक होगी उसके बाद जातियों के साथ उनकी मीटिंग होगी और सब कुछ आसानी से फाइनल हो जाएगा इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

3 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

4 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

5 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

7 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

7 घंटे ago