Politics

बिहार में कल का दिन अहम, बीजेपी ने फिर बुलाई विधायक दल की बैठक, नीतीश के घर भी जेडीयू मीटिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में सत्ता परिवर्तन की आहट के बीच बीजेपी ने रविवार को फिर से विधायक दल की बैठक बुलाई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर भी जेडीयू के विधायक दल की बैठक होगी। इससे पहले पटना स्थित बीजेपी दफ्तर में शनिवार शाम को भी पार्टी के विधायकों, सांसदों और एमएलसी की बैठक हुई। यह मीटिंग करीब तीन घंटे तक चली। पार्टी ने अपने सभी नेताओं और जनप्रतिनिधियों को पटना में ही रहने को कहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी ने अपने सभी विधायकों से हस्ताक्षर ले लिए हैं। राज्य में महागठबंधन की सरकार टूटेगी और रविवार को नई सरकार के गठन की घोषणा हो जाएगी।

बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि आज की बैठक हुई, उसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। कल फिर से विधायकों और सांसदों को बीजेपी दफ्तर बुलाया गया है। सुबह 10 बजे से बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू होगी। इससे पहले पार्टी की कोर कमिटी के नेता आपस में मंथन करेंगे।

दूसरी ओर, जेडीयू के खेमे में भी हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार शाम में जेडीयू के कई विधायकों और मंत्रियों से मुलाकात की। नीतीश ने भी रविवार सुबह 10 बजे अपने एक अणे मार्ग स्थित आवास पर विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है।

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसके बाद वह राजभवन जाकर बीजेपी के समर्थन में एनडीए की सरकार के गठन का प्रस्ताव सौंपेंगे। बताया जा रहा है कि रविवार को ही नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही एनडीए की सरकार के मुखिया होंगे। बीजेपी से दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा है।

कहा ये भी जा रहा है कि नीतीश के घर होने वाली जेडीयू विधायक दल की बैठक में आम सहमति बनने के बाद बीजेपी के विधायक भी पहुंच जाएंगे। उसी बैठक को एनडीए विधायक दल की बैठक में तब्दील कर दिया जाएगा। इसके बाद राज्यपाल से नई सरकार के गठन का अनुरोध किया जाएगा।

दूसरी ओर, जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा ने एनडीए की नई सरकार को अपना समर्थन दे दिया है। मांझी ने शनिवार शाम में अपने चारों विधायकों के साथ पटना में बैठक की। इसमें विधायकों के हस्ताक्षर लेकर नीतीश के नेतृत्व में नई एनडीए सरकार को अपना समर्थन पत्र बीजेपी को सौंप दिया। पार्टी को उम्मीद है कि नई सरकार में उनकी भी भागीदारी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के इस जिले में डिप्टी सीएम के दौरे से पहले बड़ा खेल, जलाए गए सरकारी कागजात! भ्रष्टाचार छुपाने की आशंका

बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…

4 घंटे ago

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

14 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

15 घंटे ago