Politics

नीतीश कुमार के PM उम्मीदवार पर ललन सिंह का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी को लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह की ओर से प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि नीतीश कुमार बीजेपी के नेताओं को कहे हैं क्या कि हम प्रधानमंत्री के उम्मीदवार हैं? ललन सिंह गुरुवार को दिल्ली से पटना लौटने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की बैठक बहुत सफल रही है। तीन सप्ताह के अंदर लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राज्यों में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। अधिकतर सीटों पर विपक्षी दलों का एक ही उम्मीदवार होगा, यह सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संयुक्त रूप से लोकसभा चुनाव का मुद्दा भी तय किया जाएगा। सभी दलों के नेताओं की अलग-अलग जगहों पर एकसाथ रैलियां भी होगी।

ललन सिंह ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसी को गारंटी देने के लिए कौन रोकता है, अपनी ही पीठ थपथपाना हो तो उसको कौन रोक देगा। वहीं, उपराष्ट्रपति के ऊपर टिप्पणी किए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि इन सब बातों को छोड़िए। संसद में लोकतंत्र नहीं बचा है। विपक्षी सांसदों की एक ही मांग थी कि संसद भवन में हुई घटना का गृह मंत्री जवाब दें और उस पर चर्चा हो, पर केंद्र सरकार नहीं मानी।

वहीं जेडीयू के बागी सांसद सुनील कुमार पिंटू को लेकर पूछे गए सवाल पर भी ललन सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा से आए थे और वहीं जा रहे हैं, उन पर हम क्या कहें। बहुत पहले ही हमने पूछा था कि कब तक टिकिएगा तो कहा था कि 2024 तक टिकेंगे तो 2024 नजदीक आ रहा है, पार्टी के खिलाफ बोल रहे हैं तो वह जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

15 घंटे ago