Politics

‘पीएम मोदी का जन्म पिछड़ा वर्ग में नहीं हुआ’:नालंदा में ललन सिंह बोले- मुख्यमंत्री बनने के बाद किया पिछड़ा वर्ग में शामिल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

नालंदा में जदयू का कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह समेत सांसद, विधायक, विधान पार्षद समेत कई मंत्रियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। कई राज्यों में तो अति पिछड़ा वर्ग है ही नहीं। जो देश के प्रधानमंत्री हैं वह भी कई बार अति पिछड़ा बन जाते हैं। ललन सिंह ने कहा कि गुजरात में तो अति पिछड़ा वर्ग है ही नहीं, गुजरात में पिछड़ा वर्ग है। जिस समाज में जिस जाति में वह पैदा लिए उस समय वह पिछड़ा वर्ग नहीं था। जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब उस जाति को पिछड़ा वर्ग में शामिल किया।

ड्रामा कर रहे हैं प्रधानमंत्री

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री देश नहीं चला रहे बल्कि ड्रामा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बार बार यह कहा जाता है कि नरेंद्र मोदी बचपन में रेलवे स्टेशनों पर चाय बेचते थे, तो कोई यह भी तो बताये कि वह किस स्टेशन पर चाय बेचते थे। आज तक वह कभी नहीं बोले कि किस स्टेशन पर चाय बेचते थे।

इनका नाम लेकर गर्व महसूस करते हैं

राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने नेता नीतीश कुमार पर गर्व करना चाहिए कि आज तक उन पर कोई दाग नहीं लगा है। जहां पर भी हम उनका नाम लेते हैं हमें गर्व की अनुभूति होती है, और लोग सम्मान के साथ नीतीश कुमार जी का नाम लेते हैं। ललन सिंह ने कहा कि आज बिहार में जो काम काम हुआ है उसका अनुकरण देश के कई अन्य राज्य कर रहे हैं। बिहार पहला राज्य है जहां 20% अति पिछड़े लोगों को पंचायती राज व्यवस्था में लाने का काम किया, जिसका अनुकरण कई राज्यों ने किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago