Politics

अभी बिहार दौरे पर नहीं आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, PMO से रैली को हरी झंडी नहीं मिली

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी बिहार दौरे पर नहीं आएंगे। बिहार बीजेपी की योजना थी कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर चल रहे एक महीना लंबे जनसंपर्क अभियान के दौरान पीएम मोदी की एक रैली बिहार में हो लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से इस रैली को हरी झंडी नहीं मिली। प्रधानमंत्री अगले सप्ताह चार दिन के अमेरिका दौरे पर जा रहे हैं। राजनीतिक दृष्टिकोण से उनका फोकस इस समय राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों पर है जहां साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। अमेरिका से लौटने के बाद मोदी 27 जून को एमपी जा रहे हैं जहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने 30 मई को कहा था कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर पार्टी पूरे राज्य में एक महीने तक सघन जनसंपर्क अभियान चलाएगी जिस दौरान चार बड़ी रैलियां भी आयोजित की जाएंगी। चौधरी ने कहा था कि इसमें एक रैली प्रधानमंत्री की हो सकती है जबकि बाकी तीन रैलियों को बड़े केंद्रीय नेता संबोधित करेंगे। बिहार बीजेपी की तरफ से रैली के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय को आग्रह पत्र भी भेजा गया था।

अनुमान लगाया जा रहा था कि पीएम मोदी पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने बिहार आ सकते हैं और उसके साथ ही पार्टी की रैली को भी संबोधित कर सकते हैं। लेकिन अब ये साफ हो चुका है कि ट्रेन को पीएम वर्चुअल झंडी दिखाएंगे। दिल्ली में बीजेपी कोर ग्रुप की बुधवार को मीटिंग में शामिल होने के बाद पटना लौटने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री की रैली को लेकर कहा कि पीएम का दौरा फाइनल नहीं हो सका।

हालांकि बिहार बीजेपी को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की रैली का समय मिल गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा विपक्षी दलों की एकता मीटिंग के ठीक अगले दिन झंझारपुर में 24 जून को एक रैली को संबोधित करेंगे। जाहिर है कि विपक्षी एकजुटता पर बीजेपी की तरफ से सबसे पहले जेपी नड्डा हमला बोलेंगे। गृह मंत्री अमित शाह 29 जून को मुंगेर में रैली करेंगे। खास बात ये है दोनों इलाका लोकसभा सीट के हिसाब से विपक्षी एकता के सूत्रधार और सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के कब्जे में है। मुंगेर से तो जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ही सांसद हैं।

 

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

58 मिनट ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

9 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

10 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

11 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

19 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

20 घंटे ago