भ्रष्टाचार को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने रविवार को अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया था। सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीत गर्म हो गई थी। देर शाम सीएम नीतीश ने सुधाकर सिंह के इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उसे राज्यपाल फागू चौहान के पास भेज दिया था। सुधाकर सिंह के इस्तीफे को लेकर जेडीयू ने कहा था कि यह कोई नई बात नहीं है और इससे सरकार पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। सुधाकर सिंह के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया आई है। सीएम नीतीश ने कहा है कि सुधाकर सिंह के इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
बता दें कि रविवार की सुबह-सुबह ये खबर आयी थी कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सुधाकर सिंह के पिता औऱ राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की थी। जगदानंद सिंह ने कहा था कि सुधाकर सिंह ने किसानों के लिए बड़ी लडाई छेड़ी औऱ इसके लिए त्याग करना पडता है। वैसे सूत्रों के हवाले से खबर ये आयी थी कि नीतीश कुमार को खुश करने के लिए तेजस्वी यादव ने सुधाकर सिंह से इस्तीफा लिया है।
बिहार राजद के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मीडिया से बात करते कहा था कि कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने किसानों के लिए त्याग किया है. पूरे भारत में मंडी कानून समाप्त करने के लिए आंदोलन चला. बिहार में भी मंडी कानून समाप्त कर दिया गया है. कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने बिहार में किसानों के लिए मंडी कानून लागू करने की मांग उठायी थी. लेकिन सिर्फ मांग उठाने से काम नहीं चलता, इसके लिए त्याग करना पड़ता है. इसलिए सुधाकर सिंह ने अपना त्यागपत्र भेज दिया है. क्योंकि हम नहीं चाहते हैं कि सरकार के अंदर कोई लड़ाई आगे बढ़े. लेकिन बिहार के कृषि मंत्री ने किसानों, मजदूरों औऱ गरीबों के हित में अपना त्याग पत्र भेज दिया है.
जगदानंद सिंह ने कहा था कि सुधाकर सिंह ने अपना इस्तीफा डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सौंप दिया है. तेजस्वी यादव राजद विधायक दल के नेता हैं. उन्हें उस इस्तीफे को जहां भेजना है वहां भेजेंगे. तेजस्वी यादव ने सुधाकर सिंह का इस्तीफा नीतीश कुमार को सौंपा और फिर नीतीश ने उसे स्वीकार करने की औपचारिकता निभायी. अब जब सीएम से सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्हों ने बड़ी ही बेफिक्र होकर कहा कि इस्तीफे से कोई फर्क नहीं पड़ता है.
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…