Politics

30 साल पहले जगदानंद ने भी दिया था इस्तीफा, लालू ने कहा- तकिये के नीचे पड़ा है; नीतीश से माने थे जगदा बाबू

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

30 साल पहले जगदानंद सिंह ने भी इस्तीफा दिया था। लेकिन, तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया था। वर्ष 1992 में बाढ़ के दौरान विधानसभा में सरकार पर तरह-तरह के आरोप लग रहे थे। जगदानंद ने विधानसभा में घोषणा कर दी कि यदि कोई तटबंध टूटा तो वे इस्तीफा दे देंगे।

अगले ही दिन एक तटबंध टूटने की खबर आने लगी। सदन में भारी हंगामे के बाद सरकार ने विधानसभा की कमेटी बनाकर मामले की जांच कराने का एलान किया। तत्कालीन विधायक राजो सिंह के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन कर दिया गया। हंगामे के बाद जल संसाधन मंत्री जगदानंद सिंह ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को भेज दिया। हालांकि, सरकारी अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट दी थी कि तटबंध टूटा नहीं है बल्कि उसके हिस्से में थोड़ा कटाव हुआ है।

उधर, लालू प्रसाद यादव ने इस्तीफा राज्यपाल के पास नहीं भेजा। लंबे समय तक वैसी ही स्थिति बनी रही। मीडिया द्वारा पूछे जाने पर लालू कहते कि जगदानंद का इस्तीफा उनके तकिया के नीचे पड़ा है। उस समय नीतीश कुमार ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई। उनकी पहल पर ही मामले का पटाक्षेप हुआ। जगदानंद सिंह ने फिर से मंत्री का काम संभाला।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

15 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

16 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

16 घंटे ago