Categories: NEWSSamastipur

बेघर हुए परिवारों ने समस्तीपुर DM से लगाई न्याय की गुहार, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट कैंपस में सोमवार की दोपहर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुषों ने अपनी समस्या को लेकर डीएम से फरियाद करने पहुंचे। पहले तो कलेक्ट्रेट गेट पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की पूरी कोशिश की, बाबजूद बड़ी संख्या में हसनपुर प्रखंड से पहुंचे लोग कलेक्ट्रेट परिसर में घुसकर बैठ गए। इसी बीच कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम ने उसके प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनकर उन्हें समुचित न्याय का भरोसा दिया।

बताते चलें की 4 दिसंबर को हसनपुर थाना के मंगलगढ़ कोठी के 13 एकड़ भूमि पर वर्ष 1993 में अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा था। इस संबंध में कोठी के प्रबंधक विपीन कुमार सिंह ने अतिक्रमण खाली कराने को लेकर न्यायालय में वाद दायर किया था, जिस पर मुकदमा चला। इसपर उच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण खाली कराया गया था।

अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस को अतिक्रमणकारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था और अतिक्रमणकारियों ने टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान रोड़ेबाजी और आगजनी भी हुई थी। इस घटना में करीब एक दर्जन लोग चोटिल हो गये थे। प्रशासन की ओर से जेसीबी की मदद से करीब 280 झुग्गी झोपड़ियां, खपरापोश और एस्बेस्टस के घरों को हटाया गया।

इस दौरान पत्थरबाजी आगजनी की घटनाएं भी हुई। इसमें एक महिला हीरा देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। प्रशासन ने दमकल मंगवा कर आग पर काबू पाया। इसके बाद अतिक्रमण हटाया गया था। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन के रवैये से नाराज सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। पीड़ित लोगों का कहना था कि उस जमीन पर सैकड़ों परिवार पिछले कई दशक से रह रहे थे। पीड़ित लोगों का कहना है कि इस कारवाई में उनका सब कुछ खत्म हो गया है। जिस कारण इस ठंड में पन्नी टांग कर रहने को मजबूर है। लेकिन प्रशासन की तरह से उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं मिल पा रही है।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

17 घंटे ago