Categories: NEWSSamastipur

मुक्तापुर में पिछले साल हुए प्रॉपर्टी डीलर व टोटो चालक डबल म’र्डर कांड मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिये पिता-पुत्र को उठाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत मुक्तापुर में विगत वर्ष 21 दिसंबर को हुए प्रॉपर्टी डीलर व दिव्यांग टोटो चालक हत्याकांड मामले में पुलिसिया कारवाई एक बार फिर से तेज हो गयी है। इस मामले में कल्याणपुर थाने ने डीआईयू व नगर पुलिस के सहयोग से शहर के गुदरी बाजार से कुछ संदिग्धों को उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिए गए संदिग्धों में पिता-पुत्र शामिल है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बोलने से बच रही है।

पुलिस सूत्रों का बताना है की अभी इस मामले में पूछताछ चल रही है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह खुद ही पूरे मामले की माॅनिटरिंग कर रहे है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ पूरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है। बताते चले की 21 दिसंबर को मुक्तापुर में बाइक सवार बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार निवासी विश्वनाथ गुप्ता के 55 वर्षीय पुत्र प्रॉपर्टी डीलर विजय गुप्ता एवं दिव्यांग ई-रिक्शा चालक अंगारघाट थाना क्षेत्र दढ़िया असगर गांव निवासी गणेश साहनी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था।

इस मामले में मृतक प्रॉपर्टी डीलर के पुत्र आयुष कुमार ने कल्याणपुर थाना में तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। इस हत्याकांड मामले में तीन सुपारी किलरों का सीसीटीवी फूटेज भी सामनें आया था, लेकिन पुलिस का हाथ अब तक इस मामले में खाली था। मृतक के पुत्र ने इस हत्याकांड के उद्भेदन और बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर डीआईजी, डीजीपी से लेकर मुख्यमंत्री तक न्याय की गुहार लगा चुके थे। हाल ही में उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी से भी मिलकर मृतक के पुत्र ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिये मांग की थी।

बयान :

डबल मर्डर कांड मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को उठाया गया है। उनसे पूछताछ चल रही है। अगर घटना में उनकी संलिप्तता होगी तो गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जाएगा। पुलिस की अलग-अलग टीम इस हत्याकांड के खुलासे को लेकर काम कर रही है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा।

– अरविंद प्रताप सिंह, एसपी समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

17 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago