समस्तीपुर/दलसिंहसराय : असम में मजदूरी करने गये अजनौल के गुड्डू राय (26 वर्ष) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। गुड्डू स्व. रामबिलास राय का पुत्र था। पुलिस प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को असम से अजनौल के ढेलमारा स्थित मृतक के घर शव आने पर गमजदा ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि पिछले करीब 10 वर्षों से असम के सिंचर जिले में गुड्डू ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। जहां अजनौल के अन्य लोग भी मजदूरी करते हैं। किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच वहां विवाद हुआ था। इस दौरान खाना खा रहे गुड्डू पर हमला कर कुछ लोगों ने उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
इसके बाद साथ काम कर रहे मजदूर जख्मी गुड्डू को इलाज के लिये अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद साथी मजदूर शव लेकर गांव आये। पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार महतो, सरपंच शंभु चौधरी सहित अन्य प्रतिनिधियों ने मृतक के शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया तथा मदद का भरोसा दिया है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…
दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाने की पुलिस ने ज्वेलरी दुकान से नकली देकर असली आभूषण…
मोकामा के JDU विधायक अनंत सिंह हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेउर जेल से…
समस्तीपुर : जिले के किडनी मरीजों के लिए सदर अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर किसी वरदान…
वंदे भारत से स्लीपर टकाराने के मामले में पीडब्ल्यूआई (परमानेंट वे इंस्पेक्टर) को डीआरएम के…