दलसिंहसराय उपकारा के सहायक जेलर आदित्य कुमार गिरफ्तार कर भेजे गये जेल, महिला ने कथित शादी कर यौन शोषण का लगाया था आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय उपकारा के सहायक जेलर आदित्य कुमार को एक महिला द्वारा कथित शादी कर यौन शोषण, मारपीट और धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता, जो दो बच्चों की मां है, ने अपनी शिकायत में कहा है कि तलाक की प्रक्रिया के दौरान गया कोर्ट में उसकी मुलाकात आदित्य कुमार से हुई थी।

बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2022 में आरोपी ने उसके घर स्थित मंदिर में शादी का झांसा देकर संबंध स्थापित कर लिए। महिला का दावा है कि आरोपी उसे गया स्थित सरकारी आवास पर करीब तीन वर्ष तक पत्नी बनाकर रखता रहा और उसके बच्चों व परिजनों से भी घुल-मिल कर पारिवारिक तस्वीरें खिंचवाने तक का काम किया, जिससे उसे वैवाहिक रिश्ते पर पूरा भरोसा हो गया।

बाद में आदित्य कुमार की पोस्टिंग दलसिंहसराय उपकारा में होने के बाद महिला अपने बच्चों के साथ मायके चली गई। दीपावली पर बुलावे पर जब वह दलसिंहसराय पहुंचकर सरकारी आवास में रहने लगी, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद गहरा गया। महिला का आरोप है कि 30 नवंबर को आरोपी की एक अन्य युवती से नजदीकी की जानकारी मिलने के बाद विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। अगले दिन आरोपी के माता-पिता द्वारा भी गाली-गलौज एवं हाथापाई कर उसे बच्चों समेत घर से बाहर निकाल दिया गया।

पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना देकर थाने में आवेदन दिया, जिसके आधार पर झूठी शादी, यौन शोषण, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे पत्नी का दर्जा देने से इनकार कर रहा था और रुपए लेकर समझौता करने का दबाव डाल रहा था।

दूसरी ओर, आदित्य कुमार की मां सरिता देवी ने पलटवार करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि संबंधित महिला पहले से विवाहित है और रुपये की ठगी के इरादे से उनके बेटे को फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने लगाए गए सभी आरोपों को साजिश बताते हुए महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। दोनों पक्षों की एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के क्रम में सोमवार को आदित्य कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायाधीश ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

वीडियों :

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

18 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago