समस्तीपुर : साइबर ठगी के एक मामले में साइबर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को पीड़ित को उसकी पूरी राशि 50 हजार रुपये वापस दिलायी है। बताया गया है कि हलई थाना क्षेत्र के बंगार के रहने वाले कैलाश राय के पुत्र राकेश कुमार के बैंक खाते से ठगी कर 50 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत मिलने के बाद साइबर थाने की टीम ने मामले की जांच शुरू की और तकनीकी पड़ताल के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 50 हजार रुपये की पूरी राशि साइबर ठग के अकाउंट से रिकवर कर पीड़ित को वापस करायी। साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने लोगों से साइबर अपराधों को लेकर सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर सूचित करने की अपील की है।
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…
बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…
फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…