कल्याणपुर में बालाजी नर्सिंग कॉलेज के नये शैक्षणिक भवन का विधिवत उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से होगा छात्रों को लाभ

समस्तीपुर : शहर के आदर्शनगर स्थित बालाजी नर्सिंग स्कूल के अंतर्गत कल्याणपुर के विरसिंहपुर में बने नये शैक्षणिक भवन बालाजी नर्सिंग कॉलेज का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में उत्साह और रौनक देखने लायक थी।कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ और दीप प्रज्वलन से हुई। समारोह में क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित अतिथि और चिकित्सक मौजूद रहे। इसमें कृष्णा हॉस्पिटल समस्तीपुर की संचालक डॉ. श्रद्धा ठाकुर, डॉ. सन्नी कुमार गुप्ता एवं डॉ. डी. के. शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए।
समस्तीपुर शहर के आदर्श नगर स्थित बालाजी नर्सिंग स्कूल, के नवनिर्मित नये शैक्षणिक भवन 'बालाजी नर्सिंग कॉलेज, विरसिंहपुर, कल्याणपुर' का गुरूवार को किया गया विधिवत उद्घाटन।#Samastipur #Balaji #Nursing pic.twitter.com/fHoZaX17Dl
— Samastipur Town (@samastipurtown) December 4, 2025
बता दें की नया शैक्षणिक भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें अत्याधुनिक कक्षाएं, उन्नत प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय तथा प्रशिक्षित संकाय उपलब्ध हैं। इससे नर्सिंग शिक्षा की गुणवत्ता और बेहतर होगी तथा छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण का उत्कृष्ट माहौल मिलेगा। संस्थान के सचिव डॉ. महेश कुमार ठाकुर ने कहा कि यह नया भवन समस्तीपुर और आसपास के क्षेत्रों में नर्सिंग शिक्षा को नई दिशा और ऊंचाई प्रदान करेगा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दक्ष मानव संसाधन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को सम्मानित किया गया और छात्रों को अच्छी शिक्षा के लिए प्रेरित करने वाला संदेश देकर समारोह सफलतापूर्वक समाप्त हुआ। इसकी जानकारी बालाजी नर्सिंग स्कूल के निदेशक संजीत कुमार पांडेय ने दी।

