Categories: NEWSSamastipur

कालाजार उन्मूलन के लिए 60 दिवसीय छिड़काव अभियान जारी:मैनपावर की कमी से आरके-39 जांच बाधित, क्या है प्रक्रिया और माइक्रो प्लान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जिले में कालाजार उन्मूलन के लिए 60 दिवसीय छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 18 प्रखंडों के 101 चिन्हित गांवों में किया जा रहा है। इस अभियान में 210 कर्मियों को लगाया गया है, जो चरणबद्ध तरीके से सिंथेटिक पैराथायराइड दवा का छिड़काव कर रहे हैं। छिड़काव कार्य माइक्रो प्लान के अनुसार किया जा रहा है। जिले के एक लाख 13 हजार 214 घरों में दवा का छिड़काव किया जाएगा। सभी 18 प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। हैंड कंप्रेशन पंप से दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

डॉ. विजय कुमार ने बताया कि छिड़काव के लिए गांवों में दवा का समुचित भंडारण किया गया है। दवा का घोल 7.5 लीटर पानी में 125 ग्राम सिंथेटिक पैराथायराइड पाउडर मिलाकर तैयार किया जाता है। घरों के सभी कमरों और गोहाल की दीवारों पर 6 फीट तक छिड़काव किया जा रहा है।

आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र की 1,000 की जनसंख्या को छिड़काव की सूचना दो दिन पूर्व दें। पूरे अभियान की 60 दिनों तक कालाजार तकनीकी पर्यवेक्षक द्वारा निगरानी की जाएगी। कालाजार की पहचान के लिए आरके-39 किट से जांच की जानी थी, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मेन पावर की कमी के कारण यह जांच संभव नहीं हो पा रही है।

डॉ. विजय कुमार के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति ने पूर्व में कालाजार का इलाज कराया हो और फिर से बुखार और लक्षण दिखें, तो आरके-39 किट से जांच के बजाय बोन मैरो या स्पलीन जांच के लिए मरीजों को सदर अस्पताल रेफर किया जाएगा। जिन व्यक्तियों को बुखार नहीं है लेकिन त्वचा पर सफेद दाग या गांठ हैं, उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आरके-39 जांच के लिए भेजा जाना चाहिए।

कालाजार की पहचान 15 दिनों से अधिक बुखार बने रहने, भूख न लगने, पेट का आकार बढ़ने और शरीर काला पड़ने से की जा सकती है। इसके अलावा, त्वचा पर सफेद दाग या गांठ भी इसके लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षण मिलने पर लोगों को तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

37 मिनट ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

7 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

13 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

24 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

1 दिन ago