Categories: BiharNEWS

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करेंगे नीतीश कुमार, बिहार पर होगी चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

अमेरिका की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के एक छात्र संगठन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रण भेजा है। जनता दल यूनाइटेड के सांसद संजय झा ने इस बात की जानकारी दी है। सांसद संजय झा ने बताया है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के छात्रों ने सीएम नीतीश से अप्रैल के महीने में ऑनलाइन समय मांगा है। सांसद ने यह भी बताया कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में सीएम बिहार के विकास और विजन पर चर्चा करेंगे।

JDU सांसद ने बताया है कि इस कार्यक्रम में अगले दस साल के लिए बिहार को लेकर सीएम नीतीश कुमार के विजन पर चर्चा होगी। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पब्लिक पॉलिसी डिपमार्टमेंट के स्टूडेंट यूनियन की तरफ से संपर्क किया गया है। इस बात पर चर्चा होगी कि बिहार कैसे एक बीमारू राज्य से इमरजिंग हब बन गया।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में जदयू सांसद ने कहा कि खासकर इन्फ्रास्ट्रक्चर, गुड गवर्नेस और बिहार का आर्थिक विकास यह उनकी नजर में पूरा स्टडी केस है। बिहार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री का क्या विजन है? और बिहार के विकास में सीएम नीतीश का क्या रोल रहा है? उसपर चर्चा के लिए उन लोगों ने सीएम नीतीश से समय मांगा है। हालांकि, ऑनलाइन ही समय मांगा गया है।

जो उनका (हार्वर्ड प्रबंधन) तजुर्बा है उसके हिसाब से उनको लगता है कि बिहार एक बीमारू स्टेट से इमरजिंग स्टेट का केंद्र बनता जा रहा है इसलिए सीएम नीतीश को न्योता दिया गया है। संजय झा ने कहा कि यह सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए बेहद ही सम्मान की बात है। सीएम नीतीश ने बिहार के लिए जितना भी काम किया है उसपर काम करने के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने निमंत्रण दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago