समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत घटहो थाना क्षेत्र के बहादुरपुर रमौली गांव में सहोदर भाई को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद लोगों ने आरोपी युवक की पिटाई कर दी। तीनों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकू से जख्मी में नीतीश कुमार और उनका भाई संजीव कुमार शामिल है। जबकि आरोपी युवक विक्रम सिंह बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा कि होली के दिन नीतीश अपने दोस्तों के साथ पड़ोसी गांव मानिकपुर गया था। जहां विक्रम सिंह सहित अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी। मारपीट के कुछ देर पहले ही रमौली गांव के कुछ युवकों का विवाद मनिकपुर के युवकों से हो गया था। जिस कारण नीतीश की पिटाई हुई थी। ग्रामीणों के जुटने पर मामला शांत हो गया था।
इसके बाद मंगलवार को विक्रम सिंह बहादुरपुर रमौली गांव में किसी काम से आया हुआ था। इस बात की जानकारी जब नीतीश और उसके लोगों को मिली तो विक्रम को घेर कर मारपीट करना चाहा, लेकिन इसी दौरान विक्रम ने चाकू निकालकर हमला शुरू कर दिया। जिसमें नीतीश के अलावा उसका भाई संजीव भी जख्मी हो गया। इधर इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…