Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर के इस सरकारी स्कूल में ‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर सजा कवियों का दरबार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा: प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय दिघरा में शुक्रवार को विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर कवियों का दरबार सजाया गया। छात्र-छात्राएं हिंदी साहित्य के प्राचीन व आधुनिक कवियों की वेशभूषा में कवियों की रचनाओं का पाठ किया। विद्यापति, तुलसीदास, मंझन, रैदास, मीराबाई, महादेवी वर्मा, सुभद्रा कुमारी चौहान, अयोध्या सिंह उपाध्याय हरिऔध की भूमिका में क्रमशः अनुज, मनीष, शिवानी, अभिरंजन, सताक्षी प्रभा, श्वाति, आयुषी, कल्पना ने निभाकर हिंदी साहित्य की रसधार बहाते रहे।

प्रत्येक कवि का परिचय और कविता की संक्षिप्त व्याख्या भी हिंदी के अध्यापक द्वारा बताया जा रहा था। कार्यक्रम का संयोजन, रूप सज्जा और भाव भंगिमा का कार्य इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यालय अध्यापक मुकेश कुमार मृदुल ने किया था। उन्होंने बताया कि हिंदी साहित्य के प्रति अभिरुचि पैदा करने व हिंदी शिक्षण को सहज और मनोरंजनात्मक बनाने के लिए इस प्रकार के नवाचार किये गये।

वर्तमान समय में हिंदी को विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में तीसरा स्थान प्राप्त है। कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा बनाये गये हिंदी के आकर्षक पोस्टर के समक्ष प्रधानाध्यापक मंडल राय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। मौके पर शिक्षक उमेश कुमार पंडित, अविनाश राय, विष्णुदेव पासवान, नवीन कुमार, अंशु कुमारी, पल्लवी कुमारी, रश्मि रंजन, पल्लवी भारती, रंजना कुमारी, सुनीता कुमारी, कुसुम मौर्य आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार के सभी 264 नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति चुनाव की घोषणा; नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन

बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल में इस वर्ष 608 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर, पिछले वर्ष की तुलना में 20.13 % अधिक, इंकम में भी बढ़ोतरी

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…

5 घंटे ago

नई दिल्ली से दरभंगा के बीच 16 अप्रैल से चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी सुविधा

समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में सरकारी स्कूल के टीचर ने दी अपनी जान, मृतक के पिता बोले- “एक अन्य शिक्षिका उनके पुत्र पर बना रही थी पत्नी को तलाक देने का दबाव”

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…

6 घंटे ago

दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश और जेवर ले गए बदमाश

बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…

8 घंटे ago

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

8 घंटे ago