Categories: NEWSSamastipur

31 दिसंबर तक समस्तीपुर में सरकारी व गैरसरकारी स्कूल बंद, बढ़ते ठंड के बीच DM ने दिया आदेश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर:- पिछले कुछ दिनों से तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ रही है। सर्दी को देखते हुए समस्तीपुर जिलाधिकारी ने जिले के सभी सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों को 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश दिया है। इस दौरान विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षिका एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहकर आवश्यक कार्यों का निष्पादन करेंगे।

बता दें कि बिहार शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार 23 दिसंबर 2022 को आदेश जारी किया था, जिसमें शिक्षा विभाग के द्वारा सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों को निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र छोड़ दिया गया था जो अपने-अपने जिले में बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप को देखते हुए स्कूल बंद करने का निर्णय लें। उसी पत्र के आलोक में समस्तीपुर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है।

2023 में बिहार में स्कूलों की छुट्टी :

हाल ही में बिहार सरकार ने साल 2023 में स्कूलों की छुट्टियों की लिस्ट भी जारी की है। Bihar School Holiday Calendar 2023 के अनुसाल अगले साल 365 दिन में 121 दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं। इसमें त्योहारों की छुट्टियां, गर्मी की छुट्टी और सर्दी की छुट्टी यानी Winter Vacation सब शामिल हैं। समर वैकेशन, विंटर वैकेशन के अलावा अन्य हॉली-डे शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

5 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

5 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

5 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

10 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

17 घंटे ago