समस्तीपुर:- समस्तीपुर में इन दिनों शराब कारोबारियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। इस अवैध कारोबार से जुड़े लोगों का शिकार आए दिन पुलिस और आम लोग हो रहे हैं। ताजा मामला हसनपुर थाना क्षेत्र के आतापुर गांव की है जहां शराब कारोबार की सूचना पुलिस को देने के शक पर अपराधियों ने एक बाइक मैकेनिक को गोली मारकर जख्मी कर दिया।
आनन-फानन में जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जख्मी की पहचान आतापुर गांव के वार्ड संख्या-9 के लाटून चौपाल के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में जख्मी और उसके परिजन का बताना है कि वह बाइक से अपने मित्र के साथ किसी मामले को लेकर हसनपुर थाना जा रहा था। इसी बीच तीन बाइक पर सवार 8 से 10 की संख्या में अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
भागने के क्रम में एक गोली उसके पैर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीड़ित का बताना है कि सभी अपराधी शराब कारोबारी है और उन्हें शक है कि वह पुलिस की मुखबिरी कर रहा है। जिस कारण उस पर जानलेवा हमला किया गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…