बिहार: शहीद सुधांशु को दी गई अंतिम सलामी, लद्दाख के गलवान में ड्यूटी के दौरान दिया बलिदान

लद्दाख के गलवान में तैनात बिहार के सैनिक सुधांशु कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार की देर रात रजौन के सकहरा गांव लाया गया. बांका के लाल शव पहुंचने के साथ ही लोगों की भीड़ एक झलक पाने लिये उमड़ पड़ी. सुबह से ही आसपास के लोगों की भीड़ के साथ ही स्थानीय पदाधिकारी भी सुधांशु को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान लोग सुधांशु के शव के साथ नायक सूबेदार मुकेश कुमार के नेतृत्व में जवानों की टुकड़ी भी आयी थी जिसने सलामी दी.

इस दौरान क्षेत्र के हज़ारो लोगो ने सुधांशु को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी रहे थे तो वहीं पूरा परिवार बदहवास पड़ा हुआ था. पिता राजेश चौधरी सहित अन्य सदस्यों का रोते-रोते बुरा हाल होते जा रहा था तो ग्रामीण परिजनों को दिलासा देते दिख रहे थे. क्षेत्रीय विधायक भूदेव चौधरी सहित स्थानीय पदाधिकारी भी सुधांशु को श्रद्धांजलि दी.

इस बाबत सुधांशु के शव के साथ आये नायक सूबेदार मुकेश कुमार ने बताया कि सुधांशु कुमार की ड्यूटी के दौरान ही शहादत हुई है जो देश के लिये उनका सर्वोच्च बलिदान है. वहीं क्षेत्रीय विधायक भूदेव चौधरी ने सुधांशु को बहादुर बच्चा बताते हुए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद रखने वाला बताया.

पिता राजेश चौधरी ने बताया कि मेरा बेटा सीमा की रक्षा के दौरान जख्मी हो गया था जिसके बाद इलाज के दौरान वे शहीद हो गए. श्रद्धांजलि देने के बाद सुधांशु का शव अंतिम संस्कार के लिये सेना के वाहन से भागलपुर ले जाया गया. इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोगों की भीड़ देशभक्ति के गीतों के बीच नम आंखों से विदाई दी.

गौरतलब है कि रजौन के सकहरा के राजेश चौधरी के इकलौते पुत्र सुधांशु कुमार की नियुक्ति 2020 में ही आर्मी में वायरलेस ऑपरेटर के तौर पर हुई थी जो वर्तमान में लद्दाख के गलवान में तैनात थे. बीते 21 अगस्त को कर्तव्य के दौरान जख्मी हो गए थे और उनका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था. मगर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago