National

समस्तीपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, खेत देखने जा रहा किसान 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया, मौ’त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत आह्लादपुर चौक के पास सोमवार को खेत देखने जा रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान की पहचान मोहनपुर आह्लादपुर गांव के रामश्लोक राय के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि रामश्लोक राय सोमवार को गांव में ही मक्का का खेत देखने के लिए जा रहे थे। इसी रास्ते से 11 हजार वोल्ट तार भी गुजरता है। खेत के रास्ते में कुछ दूर आगे बढ़ने पर बांसवाड़ी के पास 11 हजार वोल्ट तार से सट रही बांस उनके शरीर में सट गया। जिससे उन्हें करंट का झटका लगा और उनकी मौत मौके पर ही हो गई। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने पावर हाउस फोन कर बिजली कटवाई फिर उन्हें उठाकर मोहनपुर पीएससी लाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, गांव के लोगों का कहना है कि लंबे समय से बांस का पेड़ 11 हजार वोल्ट तार से सेट रहा है। जिसके बारे में विभाग को कई बार ग्रामीणों द्वारा लिखित रूप से दिया गया था।

लेकिन विभागीय अधिकारी की लापरवाही के कारण अब तक 11 हजार वोल्ट तार की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई। ना ही आसपास के पेड़ों की छंटाई की गई है। जिस कारण आए दिन यहां करंट लगने की घटना होती रहती है। कुछ दिन पूर्व भी इसी स्थल पर मवेशी की भी करंट लगने से मौत हो गई थी। बिजली विभाग की इस लापरवाही से आक्रोशित लोगों ने मृतक को मुआवजा देने व पीड़ित परिवार को राहत देने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

6 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago