राहुल गांधी का बड़ा ऐलान:बोले- सरकार बनी तो गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात दौरे हैं। राहुल दोपहर करीब 12 बजे अहमदाबाद पहुंचे। मंच पर उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी नजर आए। राहुल गांधी ने यहां साबरमती नदी किनारे बने रिवरफ्रंट में कांग्रेस के करीब 52 हजार बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर गुजरात के किसानों का 3 लाख रुपए का कर्जा माफ करने का वादा किया।

300 यूनिट बिजली फ्री, गैस सिलेंडर 500 रु. में देने का वादा

राहुल गांधी ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने और गैस सिलेंडर 500 रुपए में देने का घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना से मरने वालों के परिवारों को भी मुआवजा देने का वादा किया। उन्होंने कहा- गुजरात में कोरोना से तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। लेकिन, राज्य सरकार ने मृतकों के परिवार वालों की कोई मदद नहीं की। लेकिन, हमारी सरकार बनी तो कोरोना से मरने वालों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा देंगे। इसके अलावा हम 10 लाख युवाओं को रोजगार भी देंगे।

हमारी लड़ाई पार्टी से नहीं, विचारधारा से है

उन्होंने आके कहा कि हमारी लड़ाई पार्टी से नहीं है, बल्कि एक विचारधारा से है। सरदार पटेल ने किसानों के खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा। बीजेपी एक तरफ उनकी सबसे बड़ी मूर्ति तो बनाती है, लेकिन उनके विचारों के खिलाफ ही काम करती है। जिन किसानों के लिए सरदार जीते थे, बीजेपी उन्हीं किसानों के लिए 3 काले कानून ले आई। भाजपा ने किसानों के अधिकार छीन लिए। इसलिए किसानों ने सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया है। आज अगर सरदार पटेल होते तो पहले किसका कर्ज माफ करते, किसानों का या उद्योगपतियों का।

आंदोलन के लिए पहले परमीशन लेनी पड़ेगी

राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र पर आक्रमण, गुजरात की जनता पर आक्रमण, कोई कुछ नहीं बोल सकता है। यह ऐसा राज्य है जहां आंदोलन के लिए परमिशन लेनी पड़ती है। जिसके खिलाफ आंदोलन करना है, उसकी पहले परमीशन लेनी पड़ेगी। यह गुजरात है। हिंदुस्तान में किसी को बिजनस समझना हो तो वह गुजरात आए लेकिन छोटे और मध्यम व्यापारी गुजरात की स्ट्रेंथ हैं। गुजरात सरकार छोटे कारोबारियों की कोई मदद नहीं करती है। छोटे व्यापारियों को नोटबंदी से कोई फायदा नहीं हुआ। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को ही फायदा हुआ। किसी भी व्यापारी से पूछिए तो बताएगा की जीएसटी से सिर्फ नुकसान, नुकसान, नुकसान है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

3 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

3 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

6 घंटे ago