National

समस्तीपुर में BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले; हर आतंकी वारदात का कनेक्शन बिहार से, बड़े अफसरों का सीधा संपर्क PFI और SDPI से

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार में सियासी उलटफेर होने के बाद से बीजेपी-आरजेडी और जदयू के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी क्रम में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने महागठबंधन की सरकार पर करारा हमला बोला. दरअसल, समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरोपट्टी गांव बीते 24 अगस्त को बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी सह बीजेपी नेता रघुवीर स्वर्णकार की हत्या कर दी थी. व्यवसायी के हत्या के बाद से उनके पैतृक आवास पर बीजेपी नेताओं का दौरा बढ़ गया है. इसी क्रम में बीजेपी के द्वारा चीनी मिल कैंपस में एक महाधरना का आयोजन किया गया था. जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल समेत अन्य शामिल हुए थे.

बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा :

मौके पर बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार सरकार और समस्तीपुर के एसपी के खिलाफ जमकर निशाना साधा. उन्होंने रघुवीर स्वर्णकार हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर समाहरणालय तक पैदल मार्च करते हुए एसपी ह्रदयकांत को एक पत्र भी सौंपा. उन्होंने कहा कि देश में कहीं भी आतंकी वारदात हो, लेकिन उसका कनेक्शन बिहार से ही जुड़ रहा है. जो ब्यूरोक्रेसी के उच्च पदों के पदाधिकारियों की एक बड़ी विफलता है.

अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप :

संजय जायसवाल यहीं नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि बिहार के बड़े अफसरों का संपर्क पीएफआई और एसडीपीआई से जुड़े हुए हैं. जब बिहार में एनडीए कि सरकार थी, तो उस दौरान इन मामलों का खुलासा तेजी से हो रहा था. लेकिन वर्तमान में बिहार प्रशासन इस मामले को तरजीह नहीं दे रही है. जिस वजह से आतंकी देश को 2047 तक नया राष्ट्र बनाने के सपने देख रहे हैं.

सीमांचल में जनभावना की सभा होगी :

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बीजेपी नेता ने कहा कि गृह मंत्री का सीमांचल दौरा राजनीतिक प्रयोजन है. वे कार्यकर्ताओं और सीमांचल के लोगों से मिलेंगे. उन्होंने कहा कि अगर देश का गृह मंत्री लोगों की दु:ख-दर्द को नहीं समझेगा तो फिर कौन समझेगा. पूर्णिया में जन भावना की सभा होगी. बीजेपी नेता ने आगे कहा कि नापाक महागठबंधन को बिहार में समाप्त करेंगे.

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

2 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

4 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

5 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

5 घंटे ago

बिहार NDA में आरक्षण पर रार, सब-कोटा का मांझी के बेटे ने किया समर्थन तो चिराग ने जताया विरोध

बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण…

15 घंटे ago