Categories: NEWSSamastipur

समस्तीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, सहायक विद्युत अभियंता को घूस लेते रंगे हाथों दबोचा

समस्तीपुर/सरायरंजन :- बिहार में भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। खासकर भ्रष्‍ट लोकसेवकों पर कार्रवाई की जा रही है। निगरानी विभाग की टीम ने समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहायक विद्युत अभियंता को तीन हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों उन्हीं के कार्यालय में दबोचा है।

निगरानी टीम के द्वारा सहायक विद्युत अभियंता को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गई है। कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार सहायक विद्युत अभियंता की पहचान सुनील कुमार के रूप में की गई है।

बताया जाता है कि रूलर रेवेन्यू फ्रेंचाइजी के द्वारा मीटर रीडिंग के लाइसेंस को रिनुअल करने के एवज में सहायक विद्युत अभियंता के द्वारा घूस की मांग की गई थी। जिसके बाद मीटर रीडिंग करने वाले कर्मी ने इसकी शिकायत निगरानी को की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने मामले की जांच की। मामला को सत्य पाते हुए निगरानी विभाग के द्वारा मीटर रीडिंग कर्मी को सहायक विद्युत अभियंता के पास भेजा गया। इस दौरान सहायक विद्युत अभियंता को तीन हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों निगरानी की टीम ने दबोच लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

8 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

8 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

9 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

13 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

15 घंटे ago