Categories: BiharNEWS

बिहार: ऑनलाइन गेम की लत में हारा 1.30 लाख रुपए, लूट की फर्जी कहानी बनाई लेकिन पकड़ा गया

बिहार के भागलपुर में एक युवक तीन पत्ती रम्मी ऑनलाइन गेम में 1 लाख 30 हजार रुपए हार गया। पिता के डर से उसने उन पैसों को बैलेंस करने के लिए लूट की झूठी कहानी रची। उसके बाद थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई। उसने बताया था कि वो बैंक से पैसे निकालकर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने हथियार के दम पर उसके साथ लूट की। मामला लक्ष्मीपुर गोसांईगांव इस्माइलपुर रोड के बरगाछ लोहा पुल के पास का है।

युवक ने बताया कि वो गेम में पहले 70 हजार रुपए जीत गया था, लेकिन उसके बाद वो हारता चला गया। उसे बस ये लग रहा था कि इस बार वो जीत जाएगा।

सोमवार को नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने इस लूट कांड की पूरी कहानी को साफ किया। एसपी ने बताया कि निशांत कुमार राज से 9 अगस्त को हुए 1.30 लाख नकद समेत मोबाइल की लूट का मामला झूठा निकला।

दरअसल निशांत को तीन पत्ती ऑनलाइन गेम खेलने की लत लग गई थी। युवक खाते में जमा रकम गेम में हार गया था। वह टेंट का काम करता था और उसके खाते में पहले से दस हजार रुपए जमा थे, जबकि उसके खाते में बाकी रकम उसके चाचा और पिता की थी।

एसपी ने रकम हार जाने की बात छिपाने के लिए निशांत ने लूट की एक झूठी कहानी गढ़ कर पुलिस को गुमराह किया था। इस क्रम में निशांत ने अपना मोबाइल और चाभी पानी मे फेंक दिया। मामले की प्राथमिकी गोपालपुर थाने में दर्ज की गयी थी, जबकि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज की निगरानी में और एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में मामले में अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने प्राथमिक अनुसंधान में बैंक खाते का डिटेल प्राप्त किया। जिसमें 1.30 लाख रुपए की निकासी करने का मामला झूठ निकला।

तीन पत्ती गेम खेलने की आदत लग गयी थी

इसके बाद पुलिस ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो मामला परत दर परत खुलता चला गया। युवक ने बताया कि करीब 8 महीने से उसे तीन पत्ती गेम खेलने की आदत लग गयी थी। शुरुआती दौर में वह जीत रहा था। जिसके बाद उसके खाते में रकम भी आया लेकिन इन दिनों वह हारता चला गया और अंततः उसके खाते में रखे चाचा और पिता के पैसे भी हार गया। घर वालों से रकम हार जाने की बात छिपाने के लिए उसके पास इस तरह की पूरी कहानी गढ़ी थी।

Avinash Roy

Recent Posts

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

6 मिनट ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

4 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

11 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

12 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

13 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

20 घंटे ago