समस्तीपुर/सरायरंजन :- बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। खासकर भ्रष्ट लोकसेवकों पर कार्रवाई की जा रही है। निगरानी विभाग की टीम ने समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहायक विद्युत अभियंता को तीन हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों उन्हीं के कार्यालय में दबोचा है।
निगरानी टीम के द्वारा सहायक विद्युत अभियंता को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर पटना रवाना हो गई है। कार्रवाई के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तार सहायक विद्युत अभियंता की पहचान सुनील कुमार के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि रूलर रेवेन्यू फ्रेंचाइजी के द्वारा मीटर रीडिंग के लाइसेंस को रिनुअल करने के एवज में सहायक विद्युत अभियंता के द्वारा घूस की मांग की गई थी। जिसके बाद मीटर रीडिंग करने वाले कर्मी ने इसकी शिकायत निगरानी को की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने मामले की जांच की। मामला को सत्य पाते हुए निगरानी विभाग के द्वारा मीटर रीडिंग कर्मी को सहायक विद्युत अभियंता के पास भेजा गया। इस दौरान सहायक विद्युत अभियंता को तीन हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों निगरानी की टीम ने दबोच लिया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…
समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…
समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…