समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

InternationalNEWS

पुर्तगाल में भारत की गर्भवती महिला पर्यटक ने बिना ईलाज के तोड़ा दम तो स्वास्थ्य मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा

पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में मंगलवार को एक 34 साल की गर्भवती भारतीय पर्यटक की एक से दूसरे अस्पताल ले जाते वक्त कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। अस्पताल में बेड उपलब्ध न होने की वजह से महिला को दूसरी जगह ले जाया जा रहा था जिस दौरान उसकी जान चली गई। इसके कुछ घंटे बाद ही पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने इस्तीफा दे दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है। पुर्तगाल के अखबार डी नोटिसियस के मुताबिक अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी, इमरजेंसी कार सर्विस को बंद करने और गर्भवती महिलाओं के लिए उचित स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते टेमिडो को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। इसी वजह से उन्होंने अपना पद छोड़ने का फैसला किया।

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री एंटोनियो कोस्टा ने ट्विटर पर लिखा कि वह टेमिडो के किए सभी कामों के लिए उनके ‘आभारी’ हैं, खासकर जो काम उन्होंने कोरोना काल के दौरान किए। कोस्टा ने हेल्थकेयर सिस्टम को मजबूत करने के लिए सुधारों को जारी रखने का भी वादा किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय महिला 31 हफ्तों की गर्भवती थी और उसे सैंटा मारिया हॉस्पिटल ले जाया गया था, जो देश के सबसे बड़े अस्पतालों में से एक है। महिला ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की थी।

IMG 20220723 WA0098

मृत महिला ने दिया शिशु को जन्म

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की हालत स्थिर होने पर अस्पताल ने उसे साओ फ्रैंसिस्को जेवियर हॉस्पिटल ट्रांसफर कर दिया क्योंकि वहां बेड उपलब्ध नहीं थे। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में महिला को कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उसकी मौत हो गई। दूसरे अस्पताल में सर्जरी से महिला का प्रसव कराया गया और नवजात शिशु को केयर यूनिट में रखा गया जबकि उसकी मां पहले ही दम तोड़ चुकी थी। बीबीसी की खबर के अनुसार, महिला के मौत के मामले में जांच शुरू हो चुकी है।

IMG 20220728 WA0089

लोकप्रियता से आलोचना तक

रॉयटर्स की खबर के अनुसार टेमिडो 2018 में देश की स्वास्थ्य मंत्री बनी थीं और कोविड मामलों पर काबू पाने में उन्होंने कामयाबी हासिल की थी। वह अपनी सरकार की सबसे लोकप्रिय सदस्यों में से थीं लेकिन हालिया अव्यवस्थाओं ने उनके ऊपर दबाव काफी बढ़ा दिया था। आलोचकों का आरोप था कि गर्मियों की छुट्टियों के दौरान प्लानिंग की कमी के चलते ये हालात पैदा हुए हैं। डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी भी टेमिडो के आलोचकों में शामिल थे।

IMG 20220828 WA0028

IMG 20211012 WA0017IMG 20220810 WA0048IMG 20220829 WA0006Picsart 22 07 13 18 14 31 8081JPCS3 01IMG 20220331 WA0074