Categories: NEWSSamastipur

अंगारघाट में फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में एक बदमाश गिरफ्तार, पांच साथियों के साथ घटना को दिया था अंजाम

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/अंगारघाट :- समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत अंगार बांध स्थित समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर विगत 31 अगस्त को एक निजी फाइनेंस कर्मी से लूटपाट में बदमाशो ने कई दिनों तक रेकी किया था। पुलिस ने एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंगार घाट पंचायत के वार्ड संख्या-6 निवासी कुमोद गिरि के पुत्र शिवकुमार गिरि के रूप में की गई है।

गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटी गई राशि में से 38 सौ रुपए भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष प्रेम प्रकाश आर्य ने बताया कि पूछताछ में शिव कुमार गिरी ने लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए कहा कि वह पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट का अंजाम देने के लिए फाइनेंस कर्मी को कई दिन पूर्व से ही वसूली करने के दौरान रेकी करता था। 31 अगस्त को घटना का अंजाम सफल हो गया।

पुलिस की मानें तो इस कांड में इसके द्वारा बताये गये पांच अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है, जल्द ही सभी बदमाशों की गिरफ्तारी कर लिया जायेगा। बता दें कि लूट कांड में फाइनेंस कर्मी डिहुली गांव से 69 हजार रुपए वसूली कर अंगार घाट स्थित कंपनी के शाखा में जमा करने आ रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने तीन बाइक से आकर कर्मी को रोक कर वसूली की पैसा लूट लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

3 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

10 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

11 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

12 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

19 घंटे ago